Get App

Dr Reddy's share Falls : डॉ रेड्डीज में 4% से ज्यादा की गिरावट, जानिए स्टॉक पर एनालिस्ट और ब्रोकरेज की राय

Dr Reddy's share Falls: कनाडा के ड्रग रेगुलेटर से कंपनी को नॉन-कम्प्लायंस नोटिस मिला है जिसके जरिए कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। कंपनी समय से पहले कनाडा और अन्य मार्केट में दवा लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी पेटेंट एक्सपायरी से दवा लॉन्च करने को लेकर प्रतिबद्ध है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 1:55 PM
Dr Reddy's share Falls : डॉ रेड्डीज में 4% से ज्यादा की गिरावट, जानिए स्टॉक पर एनालिस्ट और ब्रोकरेज की राय
Brokerage on Dr Reddy's : डॉ रेड्डीज पर मॉर्गन स्टेनली ने इक्ववल वेट देते हुए 1,389 रुपए का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि कनाडा में Semaglutide की सफलता वित्त वर्ष 2027 की आय के लिए एक बड़े ग्रोथ ड्राइवर का काम करेगी

Accident of the day :  डॉ रेड्डीज में आज 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी को कनाडा के ड्रग रेगुलेटर से डायबिटीज की दवा Semaglutide को नॉन-कम्प्लायंस नोटिस मिला है। इसकी वजह से शेयर पर दबाव बना है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि कनाडा के ड्रग रेगुलेटर से कंपनी को नॉन-कम्प्लायंस नोटिस मिला है जिसके जरिए कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। कंपनी समय से पहले कनाडा और अन्य मार्केट में दवा लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी पेटेंट एक्सपायरी से दवा लॉन्च करने को लेकर प्रतिबद्ध है। जनवरी 2026 में दवा का पेटेंट खत्म होगा। Semaglutide टाइप-2 डायबिटीज की दवा है।

डॉ रेड्डीज का बयान

इस पर डॉ रेड्डीज ने अपने बयान में कहा है कि कनाडा के मार्केट में कंपटीशन काफी ज्यादा है। पार्टनर के जरिए 12-15 महीने में 87 देशों में अवसर की उम्मीद है। कनाडा के अलावा भारत, ब्राजील और तुर्किए उसके लिए अहम देश हैं। अन्य देशों में 12 Mn Pens बिक्री की उम्मीद है।

डॉ रेड्डीज पर एनालिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें