Adani Energy को जापान के दो बैंकों से मिला $75 करोड़ का लोन, इस प्रोजेक्ट पर होंगे खर्च

Adani Group News: जापानी कंपनियों की भारतीय मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ रही है। अदाणी एनर्जी को दो जापानीज बैंकों से $75 करोड़ का लोन मिला है। जानिए अदाणी ग्रुप की कंपनी को यह लोन किन बैंकों से मिला है, कितने साल के लिए और किस रेट पर और इस पैसे का इस्तेमाल किस प्रोजेक्ट में होगा?

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
Adani Energy को दो जापानीज बैंकों से $75 करोड़ का लोन पांच साल के लिए मिला है जिसकी कीमत बेंचमार्क सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट से 200 बेसिस प्वाइंट्स ऊपर तय की गई है।

Adani Energy News: गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को जापान के दो बैंकों से $75 करोड़ का लोन मिला है। इससे जापानी बैंकों की भारत में बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिलता है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अदाणी एनर्जी को डॉलर के दबदबे वाला यह लोन पांच साल के लिए मिला है। इसके शेयरों की बात करें तो आज इसमें बिकवाली का काफी दबाव दिखा। आज बीएसई पर यह 1.64% की गिरावट के साथ ₹1015.55 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.80% टूटकर ₹1003.50 (Adani Energy Share Price) तक आ गया था।

किस रेट पर Adani Energy को मिला है कर्ज?

अदाणी एनर्जी को दो जापानीज बैंकों से $75 करोड़ का लोन पांच साल के लिए मिला है जिसकी कीमत बेंचमार्क सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट से 200 बेसिस प्वाइंट्स ऊपर तय की गई है। सोमवार को जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक इसे मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प ने लोन दिया है। इस लोन के पैसों का इस्तेमाल अदाणी एनर्जी के HVDC (हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट) ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में होगा। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के रेगिस्तान में बनी सोलर एनर्जी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर तक पहुंचाने से जुड़ा है।


यह निवेश ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत क्नी एनर्जी की ग्रोथ को तेज करने और वर्ष 2021 में ग्लासगो शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान किए पांच जलवायु लक्ष्यों में से एक को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस लोन के तहत बाद के चरण में किसी और करेंसी या किसी और प्रकार के कर्ज जैसे कि अमेरिकी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए रीफाइनेंस हो सकता है। पिछले महीने जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को BBB+ रेटिंग दी थी, और आउटलुक ‘स्थिर’ रखा गया था।

जापान की बढ़ रही भारत में फंडिंग में दिलचस्पी

अदाणी एनर्जी को जापान के दो बैंकों से ₹75 करोड़ का लोन मिला है और यह जापान की दुनिया के तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं- खासतौर से वित्तीय सेवाओं में हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश दर्शाता है। पिछले साल सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप इंक यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया, जबकि मिज़ुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंक ने इवेस्टमेंट बैंक एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदकर देश में अपना सबसे बड़ा निवेश किया। जापान के बैंकों ने तो उस समय भी अदाणी ग्रुप के साथ संबंध बनाए रखा था, जब अमेरिकी अभियोग के दौरान बाकी लेंडर्स अदाणी ग्रुप में अपने एक्सपोजर को फिर से चेक कर रहे थे। अदाणी ग्रुप की योजना डॉलर में लगातार गिरावट के बीच अगले साल येन के दबदबे वाली करीब $150 डॉलर लोन जुटाने की है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अदाणी एनर्जी के शेयर पिछले साल 3 मार्च 2024 को ₹639.35 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह नौ ही महीने में 66.94% उछलकर 2 जनवरी 2026 को ₹1067.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2% टूटे, कंपनी ने अमेरिकी एजेंसी के साथ बातचीत स्वीकारी, जानें पूरा मामला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।