Adani Energy Solutions share: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने दो नए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 54700 करोड़ रुपये हो गई है। यह मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत में मिले ऑर्डर से तीन गुना से भी अधिक है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.69 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 805.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 96781 करोड़ रुपये है।
