Adani Enterprises का रेवेन्यू 2026-27 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान, जानिए डिटेल

रिपोर्ट में कहा गया है कि Adani Enterprises भारत के सबसे बड़े लिस्टेड इनक्यूबेटर में से एक है। इसने कई सफल बिजनेस की परिकल्पना की है, उन्हें विकसित और परिपक्व किया है। इनमें पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ, शहर गैस डिस्ट्रीब्यूटर अदाणी टोटल गैस, पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और कमोडिटी फर्म अदाणी विल्मर शामिल हैं

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 4:45 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 से 2026-27 के दौरान सालाना आधार पर 17.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

Adani Enterprises: अरबपति गौतम अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 से 2026-27 के दौरान सालाना आधार पर 17.5 फीसदी की दर से बढ़कर 1,56,343 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.8 फीसदी सालाना की दर से बढ़ सकता है। वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.31 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2409.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपये है।

Adani Enterprises का बिजनेस

रिपोर्ट में कहा कि AEL भारत के सबसे बड़े लिस्टेड इनक्यूबेटर में से एक है। इसने कई सफल बिजनेस की परिकल्पना की है, उन्हें विकसित और परिपक्व किया है। इनमें पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ, शहर गैस डिस्ट्रीब्यूटर अदाणी टोटल गैस, पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और कमोडिटी फर्म अदाणी विल्मर शामिल हैं।


कंपनी एयरपोर्ट, सोलर मॉड्यूल और विंड टर्बाइन, ग्रीन हाइड्रोजन, सड़क निर्माण, डेटा सेंटर और कॉपर सेक्टर में काम करती है। रिपोर्ट के अनुसार AEL भविष्य की ग्रोथ को गति देने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और इसके इकोसिस्टम में विविधता ला रही है।”

रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

रिपोर्ट में कहा गया, “नवंबर 2024 में अमेरिकी न्याय विभाग (यूएस-डीओजे) के नोटिस (रिश्वतखोरी के आरोपों पर) के बाद शेयर बाजार में अस्थिरता के बावजूद AEL ने वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत फंडामेंटल और परिचालन आधार के जरिये अच्छा प्रदर्शन किया है।” इसे ‘SECI’ से ‘SIGHT’ स्कीम के तहत 101.5 मेगावाट प्रति वर्ष इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए ठेका मिला है।

स्ट्रेटेजिक इंटरवेंशन फॉर ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (SIGHT) एक फाइनेंशियल प्रोग्राम है जो भारत में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन और इलेक्ट्रोलाइज़र के निर्माण का सपोर्ट करता है। यह स्कीम नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का हिस्सा है, जिसका खर्च 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार, "FY24-27E के दौरान AEL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 17.5 फीसदी फीसदी बढ़कर ₹1,56,343 करोड़, EBITDA 37.5 फीसदी बढ़कर 28,563 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 45.8 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 9,245 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।” EBITDA 6.47 फीसदी बढ़कर 18.3 फीसदी और नेट मार्जिन 2.55 फीसदी बढ़कर 5.9 फीसदी होने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।