तांबे की दौड़ में Adani ग्रुप ने सात समंदर पार कदम बढ़ाया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, Adani Enterprises की सब्सिडियरी Kutch Copper Ltd यानी KCL और चिली की सरकारी तांबा उत्पादक कंपनी Codelco ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग यानी MoU पर दस्तखत किए हैं।
