Adani Green Q2 Results: अदाणी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी कंपनी Adani Green Energy ने सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.6% बढ़कर ₹4,258 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,008 करोड़ था।

Adani Green Q2 Results: अदाणी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी कंपनी Adani Green Energy ने सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.6% बढ़कर ₹4,258 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,008 करोड़ था।
कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 16% बढ़कर ₹747 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹644 करोड़ था। वहीं, EBITDA में 46% की बढ़ोतरी हुई। यह ₹2,603 करोड़ से बढ़कर ₹3,797 करोड़ हो गया।
EBITDA मार्जिन बढ़कर 89.2% हुआ
अदाणी ग्रीन एनर्जी का EBITDA मार्जिन भी बढ़ा है। पिछले साल यह 87% था, जो अब 89.2% हो गया है। यानी इसमें 2.2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। कंपनी को ज्यादा बिजली बनाने और नई क्षमता जुड़ने का फायदा मिला।
ऑपरेशनल क्षमता 20.8 GW पहुंची
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता 20.8 गीगावाट (GW) हो गई। यह पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है।
दूसरी तिमाही में कंपनी ने 3.08 GWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता भी जोड़ी। कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में इसकी कुल BESS क्षमता 10 GWh के लक्ष्य को पार कर सकती है।
बिजली की बिक्री 32% बढ़ी
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी की बिजली बिक्री 32% बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट पहुंच गई। दूसरी तिमाही में भी बिजली बिक्री सालाना आधार पर 33% बढ़ी।
Adani Green का शेयर
Adani Green Energy का शेयर बुधवार को 2.38% गिरकर ₹1,258.50 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर 3.7% गिरा है। हालांकि, इस साल अब तक इसमें 22.2% की तेजी आई है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।