Get App

अदाणी ग्रुप के शेयरों में LIC और रिटेल इनवेस्टर्स का भरोसा बरकरार, निवेश पर नहीं पड़ा हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर

Adani group Companies Share: मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, LIC ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी में मामूली इजाफा किया था। लेकिन रिटेल इनवेस्टर्स ने अदाणी ग्रुप की आठों लिस्टेड कंपनियों में जमकर निवेश किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2023 पर 6:28 PM
अदाणी ग्रुप के शेयरों में LIC और रिटेल इनवेस्टर्स का भरोसा बरकरार, निवेश पर नहीं पड़ा हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर
अदाणी ग्रुप की कंपनियों में LIC ने हिस्सेदारी बढ़ाई है लेकिन एक कंपनी में स्टेक घटाया है, जानिए कौन सी कंपनी है ये

Adani group Companies Share: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों पर LIC और रिटेल इनवेस्टर्स का भरोसा बरकरार है। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में गिरावट का फायदा लेते हुए निवेश बढ़ाया है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इसी मौके पर LIC ने इन कंपनियों में अपना स्टेक बढ़ाया है। अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर कंपनियों के शेयरों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही कॉरपोरेट गवर्नेंस पर भी सवाल उठाए थे।

मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, LIC ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी में मामूली इजाफा किया था। लेकिन रिटेल इनवेस्टर्स ने अदाणी ग्रुप की आठों लिस्टेड कंपनियों में जमकर निवेश किया है।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में LIC का निवेश

सरकारी बीमा कंपनी ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश बढ़ाया है। जिन कंपनियों में LIC ने अपना इनवेस्टमेंट बढ़ाया है उनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल शामिल है। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ट्रांसमिशन में भी निवेश बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें