Adani Group Stock : पोर्ट से लेकर पावर तक अपना कारोबार फैला चुके अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार, 27 फरवरी को भी इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। अडानी ग्रुप के 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर पर बंद हुए हैं। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर अपने 52-वीक के निचले स्तर पर पहुंच गए। आज यह लगभग 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1193.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
अन्य कंपनियों जैसे अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी विल्मर, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी ग्रीन एनर्जी समेत सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। पिछले एक महीने में अदाणी निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। इसके साथ ही, ग्रुप का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ के नीचे आ गया है। आज सोमवार को कारोबारी सत्र में ग्रुप के मार्केट कैप में 26,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
अलग-अलग शेयरों का क्या है हाल
अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 9.74% की गिरावट आई है। यह शेयर आज 1,187.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में लगभग 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में आज भी 5 फीसदी की गिरावट है। आज यह शेयर 676.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में भी 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी पोर्ट्स ग्रुप का अकेला शेयर है जिसमें आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 फीसदी से भी कम की तेजी के साथ यह शेयर आज 562.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसमें लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई है।
अदाणी विल्मर के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह शेयर आज 344.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसमें पिछले एक महीने में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी पावर के शेयरों में आज 5 फीसदी की गिरावट आई है। यह 139.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसमें 40 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 714.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसमें लगभग 70 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
इसके शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 462.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसमें पिछले एक महीने में 61 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
इसके शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 329.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदणी ग्रुप की कंपनी एसीसी में आज 1.79 फीसदी की गिरावट है। यह 1699 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में यह लगभग 11 फीसदी टूट चुका है।
NDTV के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह आज 181.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।