Adani Group Stock : पोर्ट से लेकर पावर तक अपना कारोबार फैला चुके अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार, 27 फरवरी को भी इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। अडानी ग्रुप के 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर पर बंद हुए हैं। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर अपने 52-वीक के निचले स्तर पर पहुंच गए। आज यह लगभग 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1193.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
