Adani Group के स्टॉक्स में उछाल, बाजार की गिरावट का भी नहीं दिखा असर

Adani Group: 26 फरवरी को अदानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सोमवार को 52-सप्ताह के नए हाई स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
अदानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Share Market: शेयर मार्केट में आज 26 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही कई स्टॉक्स में भी गिरावट आई। वहीं सेंसेक्स और निफ्टी ने आज लाल निशान पर क्लोजिंग दी। लेकिन इसके बावजूद कई शेयरों में तेजी भी देखने को मिली है। इसमें अदानी ग्रुप के भी शेयर शामिल रहे हैं, जिनमें बाजार की गिरावट के बावजूद तेजी देखने को मिली है। अदानी ग्रुप के कई स्टॉक अपने 52 वीक हाई पर भी पहुंच गई हैं। इसके अलावा कई शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में ही अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न उपलब्ध करवाया है, जिससे निवेशक भी मालामाल हो गए हैं। वहीं एक साल पहले आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में काफी सुधार भी देखने को मिला है।

इनमें आई तेजी

26 फरवरी को अदानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सोमवार को 52-सप्ताह के नए हाई स्तर पर पहुंच गए। अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर दिन में 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 1,180 रुपये पर बंद हुए।


बढ़त के साथ बंद

अन्य स्टॉक जैसे अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदानी विल्मर लिमिटेड, अदानी पावर लिमिटेड और अदानी टोटल गैस लिमिटेड दिन के अंत में 2-5% की बढ़त के साथ बंद हुए। अदानी के शेयरों में मजबूत प्रदर्शन देखा गया, जबकि सेंसेक्स 0.5% गिरकर 72,790.13 पर और निफ्टी 50 0.4% गिरकर 22,122.05 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की कंपनियों अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एक महीने में 8.6% और 11.6% की तेजी आई है।

शेयर में सुधार जारी

एक साल पहले शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में कंपनी पर स्टॉक-मूल्य में हेराफेरी और अकाउंटिंग धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था, इसके बाद से ही अदानी के शेयरों में सुधार जारी है, अदानी ग्रुप की कंपनियों में जीक्यूजी पार्टनर्स एलएलसी की हिस्सेदारी लगभग पांच गुना बढ़ गई है। फंड मैनेजर सुदर्शन मूर्ति के अनुसार, GQG पार्टनर्स, जिसने शुरुआत में अदानी शेयरों में $1.9 बिलियन का निवेश किया था, ने अपना निवेश बढ़ाकर $10 बिलियन कर लिया है।

डिस्क्लेमर: यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।