अडानी समूह (Adani group) की कंपनी एचडीसी बल्क टर्मिनल (HDC Bulk Terminal)द्वारा हल्दिया बंदरगाह पर बर्थ 2 के मशीनीकरण के लिए कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के साथ एक कंसेशन एग्रीमेंट करने के एक दिन बाद अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone (SEZ) के शेयरों ने शुक्रवार को वोलेटाइल ट्रेड के बीच शुरुआती बढ़त गंवा दी।
अडानी पोर्ट्स का शेयर बीएसई पर 14.5 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 954.2 रुपये फिसल गया। इस स्टॉक में पहले 976.3 रुपये का उच्च स्तर देखने को मिला था उसके बाद इसमें यू-टर्न लगा।
स्टॉक ने पिछले दिन की पूरी बढ़त को लगभग गंवा दिया। ये बढ़त मैनेजमेंट की बढ़िया कमेंट्री और जेफरीज द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाने की वजह से देखने को मिली थी।
बता दें कि अडानी पोर्ट्स फरवरी में इस प्रोजेक्ट के लिए एक सफल बोलीदाता बनकर उभरा था।
अडानी पोर्ट्स के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक करण अडानी ने कहा "हल्दिया बल्क टर्मिनल का मशीनीकरण और अपग्रेडेशन हमें बंगाल में APSEZ के फूटप्रिंट्स को मजबूती से स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। हम बंगाल के लगातार बढ़ते उद्योग और अर्थव्यवस्था की गति को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
अडानी पोर्ट्स के शेयरों ने पिछले एक महीने में निवेशकों को लगभग 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान पूरे ग्रुप के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। जबकि इस दौरान निफ्टी 50 बेंचमार्क में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
जेफरीज ने इस हफ्ते अडानी पोर्ट्स स्टॉक के लिए अपना लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया। इस तरह अडानी समूह की कंपनी के लिए इन्होंने चालू वित्त वर्ष से मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए अर्निंग एस्टिमेट्स 3-7 प्रतिशत बढ़ाया है।
सिटी ने भी स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग देकर 1105 रुपये टारगेट प्राइस तय किया है। सिटी का मानना है कि कंपनी का मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस जारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)