Get App

अडानी पोर्ट्स के शेयर में दबाव फिर भी एनालिस्ट का मानना है कि 14% बढ़ सकता है भाव

स्टॉक ने आज पिछले दिन की पूरी बढ़त को लगभग गंवा दिया जबकि ये बढ़त मैनेजमेंट की बढ़िया कमेंट्री और जेफरीज द्वारा लक्ष्य मूल्य बढ़ाने की वजह से नजर आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 3:35 PM
अडानी पोर्ट्स के शेयर में दबाव फिर भी एनालिस्ट का मानना है कि 14% बढ़ सकता है भाव
अडानी पोर्ट्स के शेयर ने पिछले एक महीने में लगभग 17 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है जबकि इस दौरान निफ्टी 50 बेंचमार्क में 0.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है

अडानी समूह (Adani group) की कंपनी एचडीसी बल्क टर्मिनल (HDC Bulk Terminal)द्वारा हल्दिया बंदरगाह पर बर्थ 2 के मशीनीकरण के लिए कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के साथ एक कंसेशन एग्रीमेंट करने के एक दिन बाद अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone (SEZ) के शेयरों ने शुक्रवार को वोलेटाइल ट्रेड के बीच शुरुआती बढ़त गंवा दी।

अडानी पोर्ट्स का शेयर बीएसई पर 14.5 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 954.2 रुपये फिसल गया। इस स्टॉक में पहले 976.3 रुपये का उच्च स्तर देखने को मिला था उसके बाद इसमें यू-टर्न लगा।

स्टॉक ने पिछले दिन की पूरी बढ़त को लगभग गंवा दिया। ये बढ़त मैनेजमेंट की बढ़िया कमेंट्री और जेफरीज द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाने की वजह से देखने को मिली थी।

बता दें कि अडानी पोर्ट्स फरवरी में इस प्रोजेक्ट के लिए एक सफल बोलीदाता बनकर उभरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें