Adani Total Gas Q2 Results: अदाणी टोटल गैस ने 22 अक्टूबर 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.2% बढ़कर ₹167 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹162 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.1% बढ़कर ₹1,936 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,444 करोड़ था।
