अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने ग्लोबल लेंडर्स से 37.5 करोड़ डॉलर का फाइनेंसिंग पैकेज हासिल किया है। अदाणी ग्रुप की कंपनी ने 20 सितंबर को यह जानकारी दी। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को बढ़ाने के लिए करेगी। इस खबर के बीच शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.60 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 788.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 86,731 करोड़ रुपये है।
