Aditya Birla Fashion Shares: आदित्य बिड़ला ग्रुप की आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखा। बिकवाली का यह दबाव ऐसे समय में दिखा, जब कंपनी ने फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। कंपनी ने गुरुवार की देर शाम यह जानकारी दी कि बोर्ड ने इंस्टीट्यूशनल शेयर सेल लॉन्च करने की मंजूरी दी है। इस खुलासे के अगले दिन आज शेयरों में काफी उठा-पटक दिख रही है। आज बीएसई पर यह 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 275.60 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.65 फीसदी फिसलकर 271.95 रुपये तक आ गया था लेकिन इससे पहले यह 1.03 फीसदी उछलकर 279.35 रुपये तक पहुंचा था।
