इंडेक्सेस में बाय ऑन डिप्स की सलाह, लेकिन निफ्टी 19,435 और बैंक निफ्टी 45,150 के नीचे फिसले तो बेचें- अनुज सिंघल

Nifty पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि लाइफ हाई लेवल 19,523 इंडेक्स के लिए बड़ा रजिस्टेंस होगा। इसमें 19,325-19,375 के स्तर पर खरीदारी करके स्टॉपलॉस 19,295 के स्तर पर लगाएं। मुनाफावसूली का जोन निफ्टी में 19,435-19,523 के लेवल के बीच दिखाई दे रहा है। यदि निफ्टी 19,435 के नीचे फिसले तो इसमें बिकवाली करने की सलाह होगी

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 9:46 AM
Bank Nifty पर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें 44,750-44,850 के जोन में खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन 45,150 के नीचे फिसले तो इसमें बिकवाली करने की सलाह होगी

आज कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन के लिए इंडेक्सेस पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इंडेक्सेस में गैप थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा है। लिहाजा इंडेक्स पर ट्रेडिंग करते समय आज थोड़ा इंतजार करेंगे। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाये इंडेक्सेस पर नजरिया पॉजिटिव ही बना हुआ है। इसमें आज गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी। ट्रेड सेट अप की बात करें तो DII ने 288.38 करोड़ रुपये की इक्विटी कैश में खरीदी है जबकि FII ने 588.48 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। वहीं F&O में FII ने इंडेक्स फ्यूचर में 321 करोड़ रुपये की खरीदारी की है जबकि Stock Futures में FII 1025 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में 19,350 पुट में भारी राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,295-19,327 के जोन में नजर आ रहा है। अगर इसमें लॉन्ग सौदे लिये जाते हैं तो इसमें Closing Basis का SL 19,300 पर रखना चाहिए। निफ्टी में अब कल का हाई लेवल यानी कि 19,435 का स्तर ही पहला रजिस्टेंस होगा।

निफ्टी में लाइफ हाई लेवल 19,523 इंडेक्स के लिए बड़ा रजिस्टेंस होगा। निफ्टी को 19,325-19,375 के स्तर पर खरीदें। इसमें स्टॉपलॉस 19,295 के स्तर पर लगाएं। निफ्टी में मुनाफावसूली का जोन 19,435-19,523 के लेवल के बीच नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 19,435 के नीचे फिसले तो इसमें बेचने की रणनीति अपनाने सलाह होगी। उस ट्रेड में SL 19,450 पर लगाना चाहिए।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर सलाह देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक में अब कभी भी बॉटम बनेगा। कल इंडेक्स ने 10 DEMA को टेस्ट करने के साथ होल्ड भी किया। उन्होंने कहा कि 44,777 के स्तर पर निफ्टी बैंक का 10 DEMA नजर आ रहा है। लॉन्ग सौदों में अब कल का निचला स्तर यानी कि 44,721 के स्तर को ही स्टॉपलॉस के रूप में उपयोग करना चाहिए।

अगर बैंक निफ्टी में खरीदारी करनी हो तो 44,750-44,850 के जोन पर ही निफ्टी बैंक को खरीदना चाहिए। इसमें स्टॉपलॉस भी 44,721 के स्तर पर लगाना चाहिए। वहीं ट्रेडर्स को सतर्क करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि इंडेक्स 45,150 के नीचे फिसले तो इसमें बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। उस समय इसमें SL 45,200 के स्तर पर लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।