Get App

इंडेक्सेस में बाय ऑन डिप्स की सलाह, लेकिन निफ्टी 19,435 और बैंक निफ्टी 45,150 के नीचे फिसले तो बेचें- अनुज सिंघल

Nifty पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि लाइफ हाई लेवल 19,523 इंडेक्स के लिए बड़ा रजिस्टेंस होगा। इसमें 19,325-19,375 के स्तर पर खरीदारी करके स्टॉपलॉस 19,295 के स्तर पर लगाएं। मुनाफावसूली का जोन निफ्टी में 19,435-19,523 के लेवल के बीच दिखाई दे रहा है। यदि निफ्टी 19,435 के नीचे फिसले तो इसमें बिकवाली करने की सलाह होगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 9:46 AM
इंडेक्सेस में बाय ऑन डिप्स की सलाह, लेकिन निफ्टी 19,435 और बैंक निफ्टी 45,150 के नीचे फिसले तो बेचें- अनुज सिंघल
Bank Nifty पर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें 44,750-44,850 के जोन में खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन 45,150 के नीचे फिसले तो इसमें बिकवाली करने की सलाह होगी

आज कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन के लिए इंडेक्सेस पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इंडेक्सेस में गैप थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा है। लिहाजा इंडेक्स पर ट्रेडिंग करते समय आज थोड़ा इंतजार करेंगे। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाये इंडेक्सेस पर नजरिया पॉजिटिव ही बना हुआ है। इसमें आज गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी। ट्रेड सेट अप की बात करें तो DII ने 288.38 करोड़ रुपये की इक्विटी कैश में खरीदी है जबकि FII ने 588.48 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। वहीं F&O में FII ने इंडेक्स फ्यूचर में 321 करोड़ रुपये की खरीदारी की है जबकि Stock Futures में FII 1025 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में 19,350 पुट में भारी राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,295-19,327 के जोन में नजर आ रहा है। अगर इसमें लॉन्ग सौदे लिये जाते हैं तो इसमें Closing Basis का SL 19,300 पर रखना चाहिए। निफ्टी में अब कल का हाई लेवल यानी कि 19,435 का स्तर ही पहला रजिस्टेंस होगा।

निफ्टी में लाइफ हाई लेवल 19,523 इंडेक्स के लिए बड़ा रजिस्टेंस होगा। निफ्टी को 19,325-19,375 के स्तर पर खरीदें। इसमें स्टॉपलॉस 19,295 के स्तर पर लगाएं। निफ्टी में मुनाफावसूली का जोन 19,435-19,523 के लेवल के बीच नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 19,435 के नीचे फिसले तो इसमें बेचने की रणनीति अपनाने सलाह होगी। उस ट्रेड में SL 19,450 पर लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें