10 साल के बाद कंपनियों के मुनाफे में फिर उछाल संभव, FY23 में निफ्टी EPS 18% तक बढ़ सकता हैः Motilal Oswal

FY12-22 के दौरान भारतीय कंपनियों का मुनाफा भी सुधरा है और 2022 में कॉर्पोरेट प्रॉफिट-टू-GDP रेश्यो 10 साल के शिखर पर पहुंच गया

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 10 सालों में सबसे शानदार प्रदर्शन प्राइवेट फाइनेंस सेक्टर ने किया है, इस दौरान फाइनेंस सेक्टर ने फेज-1 में 14.6% सालाना ग्रोथ हासिल की है

घरेलू दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) ने कॉर्पोरेट इंडिया पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। कॉपोरेट इंडिया के प्रदर्शन पर मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के बारे में पिछले 10 सालों के दौरान कंपनियों प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया है। पेश है ब्रोकरेज की रिपोर्ट के प्रमुख संपादित अंश-

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दस सालों में यानी कि FY12-22 में कॉर्पोरेट इंडिया की मुनाफा 2.6 गुना बढ़ा है। जबकि FY12-22 के दौरान कॉर्पोरेट इंडिया के मुनाफे में 10% की सालाना ग्रोथ भी देखने को मिली है। उनका मानना है कि अब 10 साल के बाद कंपनियों के मुनाफे में फिर से उछाल दिखने की संभावन है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि खराब ग्लोबल संकेतों के बीच कॉर्पोरेट इंडिया की सेहत मजबूत नजर आ रही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है के मुताबिक इस दौरान भारतीय कंपनियों का मुनाफे  में सुधार नजर आया है। साल 2022 में कॉर्पोरेट प्रॉफिट-टू-GDP रेश्यो 10 साल के शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी 500 कंपनियों का प्रॉफिट-टू-GDP 4.3% पर रहा है। MOFSL के मुताबिक FY23 में निफ्टी EPS 18% तक बढ़ सकता है।


किस सेक्टर ने किया सबसे दमदार प्रदर्शन

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों में फाइनेंस सेक्टर का प्रदर्शन दमदार रहा। इसमें भी प्राइवेट फाइनेंस सेक्टर ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनेंस सेक्टर ने फेज-1 में 14.6% सालाना ग्रोथ हासिल की है। जबकि फाइनेंस सेक्टर ने फेज-2 में 18.2% सालाना ग्रोथ हासिल की है।

कौन सी रहीं 10 साल की टॉप 10 कंपनियां

MOFSL की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 10 सालों में कॉर्पोरेट इंडिया को हुए कुल मुनाफे में टॉप 10 कंपनियों का योगदान 46% रहा है। टॉप की 10 कंपनियों में RIL, ONGC, TCS जैसी कंपनियां टॉप 5 कंपनियों में शामिल रहीं। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा मुनाफे देने वाली कंपनी की सूची से टाटा मोटर्स बाहर निकल गया है। अब टाटा मोटर्स फिसलकर टॉप 5 घाटे वाली कंपनियों के लिस्ट में शामिल हो गया है। वहीं पिछले 2 साल कमजोर प्रदर्शन के चलते कोल इंडिया भी टॉप मुनाफा देने वाली कंपनी की लिस्ट से बाहर निकल गया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।