बाजार जानकारों की राय, 2 साल की सुस्ती के बाद 2023 में एशियाई बाजार रहेंगे गुलजारः सर्वे

Societe Generale SA के हेड ऑफ एशिया इक्विटी Frank Benzimra के मुताबिक एशियाई इक्विटी बाजारों में सुधार देखने को मिल रहा है। दूसरी तिमाही से कंपनियों के अर्निंग में मजबूती आती हुई दिखेगी। गौरतलब है कि 2022 में अब तक जापान को छोड़कर MSCI Asia Pacific इंडेक्स 19 प्रतिशत टूटा है। जबकि 2021 में ये 4.9 प्रतिशत गिरा था

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
बैंक ऑफ अमेरिका ने भी इसी महीने सर्वे कराया था। इसमें भाग लेने वाले लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि Asia ex-Japan stocks में तेजी देखने को मिलेगी

लगातार दो साल की निराशा के बाद 2023 में एशियन मार्केट में तेजी आने की उम्मीद है। चीन की इकोनॉमी के फिर से खुलने और डॉलर में संभावित कमजोरी के चलते 2023 में एशियन बाजार आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा हाल में 11 स्ट्रैटजिस्ट के बीच कराये गये एक सर्वे से निकलकर आया है कि 2023 में एशियन मार्केट में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। इस सर्वे से ये भी पता चला है कि एशियन मार्केट को अब तक परेशान कर रहे तमाम निगेटिव फैक्टर्स अब अपना असर खो रहे हैं। गौरतलब है कि डॉलर में आ रही मजबूती, चीन के कोविड के चलते लागू लॉकडाउन और चिप की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण पिछले साले एशियन मार्केट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब ये मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही हैं।

Societe Generale SA के हेड ऑफ एशिया इक्विटी Frank Benzimra का कहना है कि एशियाई इक्विटी बाजारों में सुधार देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि दूसरी तिमाही से कंपनियों के अर्निंग में मजबूती आती हुई दिखेगी। बताते चलें कि 2022 में अब तक जापान को छोड़कर एमएससीईआई एशिया पैसिफिक (MSCI Asia Pacific) इंडेक्स 19 प्रतिशत टूटा है। वहीं 2021 में इसमें 4.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

ग्लोबल बाजारों की तुलना में यह भी ध्यान रखने की बात है कि विदेशी निवेशकों ने इस साल उभरते बाजारों (चीन को छोड़कर) से 4 अरब डॉलर निकाले हैं। बता दें कि इस सर्वे में भाग लेने वाले किसी भी भागीदार ने ये नहीं कहा है कि 2023 में एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि बाजार में कितनी तेजी आयेगी इसको लेकर उन लोगों की अलग-अलग राय है।


IPO Pipeline: 2023 में बाजार में आ सकते हैं 89 आईपीओ, बाजार से 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटायेंगी कंपनियां

इस सर्वे में भाग लेने वाले अलग-अलग भागीदारों का कहना है कि 2023 में एशियाई बाजारों में सपाट से लेकर 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिलेगी। इनका ये भी मानना है कि एशियाई बाजारों का प्रदर्शन 2023 में एएंडपी 500 इंडेक्स से बेहतर रह सकता है।

गौरतलब है कि इसी तरह का एक सर्वे बैंक ऑफ अमेरिका ने भी इसी महीने कराया था। जिसमें भाग लेने वाले लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि एशिया एक्स जापान स्टॉक्स (Asia ex-Japan stocks) में तेजी देखने को मिलेगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।