लगातार दो साल की निराशा के बाद 2023 में एशियन मार्केट में तेजी आने की उम्मीद है। चीन की इकोनॉमी के फिर से खुलने और डॉलर में संभावित कमजोरी के चलते 2023 में एशियन बाजार आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा हाल में 11 स्ट्रैटजिस्ट के बीच कराये गये एक सर्वे से निकलकर आया है कि 2023 में एशियन मार्केट में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। इस सर्वे से ये भी पता चला है कि एशियन मार्केट को अब तक परेशान कर रहे तमाम निगेटिव फैक्टर्स अब अपना असर खो रहे हैं। गौरतलब है कि डॉलर में आ रही मजबूती, चीन के कोविड के चलते लागू लॉकडाउन और चिप की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण पिछले साले एशियन मार्केट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब ये मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही हैं।
