एक साल में तकरीबन 600% का रिटर्न देने के बाद इस कंपनी ने लॉन्च किया QIP

टेक्नोलॉजी कंपनी ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड ने फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्सेलमेंट (QIP) लॉन्च किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। QIP के लिए फ्लोर प्राइस 2,103.68 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो कंपनी के 3 मार्च के क्लोजिंग प्राइस (2,300 रुपये प्रति शेयर) से 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर है

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने फ्लोर प्राइस से 5 पर्सेंट तक डिस्काउंट देने तक अधिकार भी अपने पास रखा है।

टेक्नोलॉजी कंपनी ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड (Aurionpro Solutions Ltd) ने फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्सेलमेंट (QIP) लॉन्च किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। QIP के लिए फ्लोर प्राइस 2,103.68 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो कंपनी के 3 मार्च के क्लोजिंग प्राइस (2,300 रुपये प्रति शेयर) से 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर है।

कंपनी ने फ्लोर प्राइस से 5 पर्सेंट डिस्काउंट देने तक का अधिकार भी अपने पास रखा है। ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के बोर्ड ने जनवरी में 650 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी ने QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू या राइट्स इश्यू के जरिये फंड जुटाने की योजना तैयार की थी। कंपनी को हाल में हरियाणा सरकार से 100 करोड़ का ऑर्डर मिला है। उसे यह ऑर्डर ओपन-लूप NCMC कार्ड जारी करने के लिए मिला है, जिसके जरिये गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वालों को मुफ्त में ट्रैवल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रोजेक्ट का शुरुआती चरण 6 महीने के भीतर पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद मेंटेनेंस सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएगी। ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस का मुख्य काम बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सेक्टरों को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और ऑफशोर आईटी आउटसोर्सिंग सर्विसेज मुहैया कराना है।


31 मार्च 2024 को उपलब्ध जानकारी मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर्स ने दिसंबर 2023 में अपने स्टेक को 28.89 पर्सेंट से बढ़ाकर 29.91 पर्सेंट कर लिया था। ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में पिछले एक साल में 600 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 4 अप्रैल को कंपनी का शेयर 3.75 पर्सेंट बढ़कर 2,398.10 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।