After The Bell- मंगलवार को Auto रहा टॉप सेक्टोरल गेनर, जानिये आज क्या हो निवेशकों की रणनीति

बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक दिखाई दी और ऑटो सेक्टर नें बढ़िया प्रदर्शन किया

अपडेटेड May 19, 2021 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement

भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक रुझानों और भारत में गिरते कोरोना वायरस के मामलों के चलते मंगलवार 18 मई को लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए हुए। बुल्स ने आज बेंचमार्क इंडेक्सेस को 2 महीनों के ऊंचे स्तरों तक पहुंचा दिया। सेंसेक्स 1 अप्रैल के बाद पहली बार 50000 के ऊपर  जबकि निफ्टी50 12 मार्च के बाद पहली बार 15000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ।

मंगलवार को निफ्टी 184 अंक की मजबूती के साथ 15,108 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेसेंक्स 612 अंक की बढ़त के साथ 50,193 के स्तर पर बंद हुआ है। एक्सपर्ट का कहना है कि तकनीकी रूप से जब तक निफ्टी 15000 के स्तर पर टिकेगा, बुल्स इसको 15200 से लेकर 15300 के स्तर तक ले जा सकते हैं।

नये कोविड मामलों में हो रही लगातार गिरावट से लगता है कि संक्रमण अपने चरम पर पहुंच गया है और अब प्रतिबंधों के शिथिल होने की उम्मीद जगी है। प्रतिबंधों के हटने से जो सेक्टर्स उछल सकते हैं उसमें autos, consumer durable और banking सेक्टर्स शामिल हैं जो कि टॉप सेक्टोरल गेनर्स रहे।

Reliance Securities के रिसर्च हेड मितुल शाह ने कहा कि कोविड के मामलों में गिरावट और मॉनसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी के चलते ग्राहकों का नये वाहनों की खरीदारी में रुझान बढ़ने के आसार हैं।

शाह ने आगे कहा कि Automobile stocks अपने हालिया निचले स्तरों से रिकवर हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के अच्छे नतीजों ने भी इस सेक्टर्स के लिए मुख्य बूस्टर का काम किया है। इस सेक्टर में Ashok Leyland टॉप गेनर रहा क्योंकि MHCV up cycle पहले से ही शुरू हो चुका है और CVs के लिए अगले दो साल तक आउटलुक पॉजिटिव रहेगा। इसलिए Ashok Leyland खरीदारी के लिए हमारी टॉप पिक रहेगी।

Geojit Financial Services के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि कोविड मामलों में गिरावट के पूर्वानुमान, भारतीय कंपनियों के नतीजों और अनुकूल एशियाई बाजारों के कारण भारतीय बाजार में पिछले 3 महीनों में आज अच्छा प्रदर्शन नजर आया है।


एक्सपर्ट से जाने बुधवार को क्या करें निवेशक

Choice Broking के Executive Director सुमीत बगडिया ने कहा कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट दिखाया है और यह पूर्व रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर टिकने में कामयाब हुआ जो कि आनेवाले सेशंस के लिए बुलिश मजबूती दिखा रहा है।

इसके अलावा इंडेक्स ने 100-DMA से अच्छा सपोर्ट लिया है और Ichimoku Cloud formation के ऊपर सेटल हुआ जो कि लंबी अवधि के लिए एक लगातार ऊपर की तरफ होने वाले मूवमेंट का संकेत दे रहा है।

Stochastic oscillator एंड MACD ने भी daily time frame पर एक पॉजिटिव क्रॉसओवर का सुझाव दिया है। फिलहाल निफ्टी को 14950 के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है जबकि इसको ऊपर की तरफ 15300 पर रेजिस्टेंस मिलने की संभावना है।

Motilal Oswal Financial Services के वाइस प्रेसिडेंट चंदन तापडिया ने कहा कि निफ्टी ने पिछले दो सेशंस से अपने नीचे गिरते supply trend line को पार किया है और इसने higher highs-higher lows बनाना शुरू किया है।

तापडिया ने आगे कहा कि निफ्टी 15000 के स्तर के ऊपर टिकता दिखाई दिया है जो कि 15200 और 15300 तक जाता दिखाई दे रहा है जबकि नीचे की तरफ निफ्टी में 14900 और 14800 पर सपोर्ट दिखाई दे रहा है।

LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रोहित सिंगारे ने कहा कि निफ्टी को आगे बढ़ने में 15000-14900 मजबूत सपोर्ट लेवल है। यदि इंडेक्स इसके ऊपर टिकता है तो स्ट्रक्चर पॉजिटिव बनेगा। इस लेवल के नजदीक कोई भी गिरावट आने पर वहां खरीदारी के मौके बनेंगे जिसका स्टॉप आउट लेवल 14900 के नीचे होगा जबकि ऊपर की तरफ 15,200-15,300 के नजदीक रेजिस्टेंस देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।