Get App

After The Bell- मंगलवार को Auto रहा टॉप सेक्टोरल गेनर, जानिये आज क्या हो निवेशकों की रणनीति

बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक दिखाई दी और ऑटो सेक्टर नें बढ़िया प्रदर्शन किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 9:20 AM
After The Bell- मंगलवार को Auto रहा टॉप सेक्टोरल गेनर, जानिये आज क्या हो निवेशकों की रणनीति

भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक रुझानों और भारत में गिरते कोरोना वायरस के मामलों के चलते मंगलवार 18 मई को लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए हुए। बुल्स ने आज बेंचमार्क इंडेक्सेस को 2 महीनों के ऊंचे स्तरों तक पहुंचा दिया। सेंसेक्स 1 अप्रैल के बाद पहली बार 50000 के ऊपर  जबकि निफ्टी50 12 मार्च के बाद पहली बार 15000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ।

मंगलवार को निफ्टी 184 अंक की मजबूती के साथ 15,108 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेसेंक्स 612 अंक की बढ़त के साथ 50,193 के स्तर पर बंद हुआ है। एक्सपर्ट का कहना है कि तकनीकी रूप से जब तक निफ्टी 15000 के स्तर पर टिकेगा, बुल्स इसको 15200 से लेकर 15300 के स्तर तक ले जा सकते हैं।

नये कोविड मामलों में हो रही लगातार गिरावट से लगता है कि संक्रमण अपने चरम पर पहुंच गया है और अब प्रतिबंधों के शिथिल होने की उम्मीद जगी है। प्रतिबंधों के हटने से जो सेक्टर्स उछल सकते हैं उसमें autos, consumer durable और banking सेक्टर्स शामिल हैं जो कि टॉप सेक्टोरल गेनर्स रहे।

Reliance Securities के रिसर्च हेड मितुल शाह ने कहा कि कोविड के मामलों में गिरावट और मॉनसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी के चलते ग्राहकों का नये वाहनों की खरीदारी में रुझान बढ़ने के आसार हैं।

शाह ने आगे कहा कि Automobile stocks अपने हालिया निचले स्तरों से रिकवर हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के अच्छे नतीजों ने भी इस सेक्टर्स के लिए मुख्य बूस्टर का काम किया है। इस सेक्टर में Ashok Leyland टॉप गेनर रहा क्योंकि MHCV up cycle पहले से ही शुरू हो चुका है और CVs के लिए अगले दो साल तक आउटलुक पॉजिटिव रहेगा। इसलिए Ashok Leyland खरीदारी के लिए हमारी टॉप पिक रहेगी।

Geojit Financial Services के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि कोविड मामलों में गिरावट के पूर्वानुमान, भारतीय कंपनियों के नतीजों और अनुकूल एशियाई बाजारों के कारण भारतीय बाजार में पिछले 3 महीनों में आज अच्छा प्रदर्शन नजर आया है।

एक्सपर्ट से जाने बुधवार को क्या करें निवेशक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें