भारतीय बाजार में आज लगातार 4 दिनों की तेजी को ब्रेक लग गया और US फेड के आज रात आने वाले फैसले के पहले भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुए। अधिकांश जानकारों की राय है कि फेड ब्याज दरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा।
भारतीय बाजार में आज लगातार 4 दिनों की तेजी को ब्रेक लग गया और US फेड के आज रात आने वाले फैसले के पहले भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुए। अधिकांश जानकारों की राय है कि फेड ब्याज दरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा।
एंजेल ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार की नजर आज रात आने वाले यूएस फेड के फैसले पर है। हमें उम्मीद है कि ब्याज दरों के मोर्चे पर फेड जस के तस बनाए रखेगा। लेकिन इकोनॉमी और महंगाई पर फेड क्या कमेंट्री करता है इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रेडरों को बहुत आक्रामक होकर पोजीशन लेने की जरूरत नहीं है। उनको स्थितियां साफ होने तक इंतजार करना चाहिए। इसके साथ ही वीकली एक्सपायरी की वजह से भी कल बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी में और कमजोरी आती है तो गुरुवार को इसको 15,600-15,650 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।
कल क्या हो निवेश रणनीति
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्केल पर एक बियरिश कैंडल बनाया और पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की सारी बढ़त गवां दी। अब अगर निफ्टी को 15,900-16,000 की तरफ जाना है तो उसको 15,750 के ऊपर टिके रहना होगा। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 15,700-15,600 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि 15 जून को बने डोजी पैटर्न के बाद 16 जून यानी आज निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। ऑवर्ली चार्ट पर नजर डालें तो निफ्टी राइजिंग चैनल के ऊपरी छोर पर पहुंच चुका है और वहां से नीचे की तरफ आया है। अब आगे हमें 15,720-15,700 के अहम सपोर्ट से फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। अब निफ्टी के लिए शुरुआती लक्ष्य 16,000 का होगा।
Marwadi Shares and Finance के जय ठक्कर का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15,900 के स्तर पर तगड़ा रजिस्टेंस नजर आ रहा है। डेली मोमेंटम इंडीकेटर (daily momentum indicator) भी सेल मोड में नजर आ रहे हैं।
यहां से निफ्टी नीचे की तरफ 15,700 और फिर 15,600 की तरफ जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी की स्थिति निफ्टी से बेहतर नजर आ रही है। इसको 34,500-35,000 के स्तर पर अच्छा सोपर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 35,300 और 35,500 के रेंज में रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।