Get App

AI बूम का IT को नहीं मिलेगा ज्यादा फायदा? एक्सपर्ट बोले- इन सेक्टर में छिपे हैं में कमाई के असली मौके

AI Related Sectors: AI बूम का सबसे बड़ा फायदा IT सर्विस कंपनियों को नहीं मिलेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक असली कमाई कैपेक्स से जुड़ी कंपनियों में छिपी है, जहां लंबी अवधि के ऑर्डर मिल सकते हैं। जानिए किन सेक्टर को सबसे ज्यादा मिल सकता है AI बूम का फायदा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:12 PM
AI बूम का IT को नहीं मिलेगा ज्यादा फायदा? एक्सपर्ट बोले- इन सेक्टर में छिपे हैं में कमाई के असली मौके
डेटा सेंटर चलाने के लिए स्विचगियर, बैकअप जनरेटर, केबल और कूलिंग सिस्टम जरूरी होते हैं।

AI Related Sectors: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की तेजी से दुनिया भर में निवेश बढ़ रहा है। लेकिन Manulife Investment Management के सीनियर पोर्टफोलियो मैनेजर राणा गुप्ता का मानना है कि इस दौड़ के सबसे बड़े फायदे सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर्स को नहीं, बल्कि उन कंपनियों को मिल सकते हैं जो AI को चलाने का बुनियादी ढांचा तैयार कर रही हैं।

राणा गुप्ता का कहना है कि निवेशक अभी IT सर्विस कंपनियों पर जरूरत से ज्यादा फोकस कर रहे हैं। लेकिन, असली मौका डेटा सेंटर और हाइपरस्केलर विस्तार को सपोर्ट करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर में है।

पहले बिजली और मशीनें, बाद में सॉफ्टवेयर

गुप्ता बताते हैं कि ग्लोबल टेक कंपनियां AI रेस जीतने के लिए सैकड़ों अरब डॉलर का कैपेक्स कर रही हैं। यह पैसा सीधे सॉफ्टवेयर कंपनियों के पास नहीं जाता। सबसे पहले यह खर्च बिजली, पावर सिस्टम, इक्विपमेंट और मेटल्स जैसे सेक्टर में जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें