Get App

Aimtron Electronics के शेयर ने बीते एक साल में दोगुना किया पैसा, FY27 की पहली छमाही में प्रॉफिट 71% उछला

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में एमट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 71.48 फीसदी बढ़कर 34.79 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 20.29 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 6:55 PM
Aimtron Electronics के शेयर ने बीते एक साल में दोगुना किया पैसा, FY27 की पहली छमाही में प्रॉफिट 71% उछला
कंपनी का शेयर 6 नवंबर को 3.24 फीसदी गिरकर 1,859 रुपये पर बंद हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Aimtron Electronics ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 71.48 फीसदी बढ़कर 34.79 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 20.29 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 83 फीसदी बढ़ा

कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 83.32 फीसदी बढ़कर 224.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। FY26 की पहली छमाही में यह 122.58 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों की बढ़ती मांग, मौजूदा प्रोग्राम्स के बेहतर एग्जीक्यूशन और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार बढ़ने से नतीजों को मजबूती मिली।

733 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें