Ahemedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 242 लोगों के मौत की आशंका है। इस प्लेन क्रैश हादसे का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। खासतौर से एयरलाइन, होटल और ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। विमान को बनाने वाली कंपनी बोइंग के शेयर भी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर क्रैश हो गए। इस पूरे हादसे का असर किन-किन स्टॉक्स देखने को मिला, आइए जानते हैं।
