रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड का शेयर, स्प्लिट होने वाला है। मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे।
