Get App

Amber Enterprises share Price: ब्रोकरेज बुलिश फिर क्यों 7% से ज्यादा टूटा शेयर, जानिए क्या है वजह

Amber Enterprises India के शेयर में सोमवार, 16 नवंबर को गिरावट देखने को मिली। स्टॉक आज 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर 6252 रुपये पर आ गया। कंपनी के शेयरों में यह दबाव सितंबर तिमाही के लिए मिले-जुले नतीजों के बाद आई। हालांकि, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 12:31 PM
Amber Enterprises share Price: ब्रोकरेज बुलिश फिर क्यों 7% से ज्यादा टूटा शेयर, जानिए क्या है वजह
CLSA ने कहा कि अगली तिमाहियों में मार्जिन रिकवरी और ग्रोथ प्रोजेक्ट्स पर काम लगातार री-रेटिंग के लिए ज़रूरी होगा।

Amber Enterprises India के शेयर में सोमवार, 16 नवंबर को गिरावट देखने को मिली। स्टॉक आज 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर 6252 रुपये पर आ गया। कंपनी के शेयरों में यह दबाव सितंबर तिमाही के लिए मिले-जुले नतीजों के बाद आई। हालांकि, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं और उन्होंने इसके नतीजों के बाद 24% तक की बढ़त का अनुमान लगाया है। सितंबर तिमाही के लिए, एम्बर एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू अनुमान से ज़्यादा रहा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन सबसे आगे रहा। हालांकि, मार्जिन कम रहे।

कैसे रहे तिमाही नतीजें

Q2FY27 में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही से 60% बढ़कर 2,627 करोड़ रुपये पहुंच गया। पोल में सिर्फ 19% ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा हाथ इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन का रहा। इस डिवीजन की रेवेन्यू 94% उछली, जबकि अनुमान 30% ग्रोथ का था। कमाई जितनी तेजी से बढ़ी, मुनाफे की तस्वीर उतनी ही कमजोर रही। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 180 bps घटकर 3.7% पर आ गया। पोल में इसके 7.1% रहने का अनुमान था। ग्रॉस मार्जिन भी 200 bps घटकर 19% रहा।

सबसे बड़ी चोट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स डिवीजन से आई। कंपनी की रेवेन्यू में इस डिवीजन की हिस्सेदारी करीब 47% है, और इस तिमाही ये PBIT लेवल पर घाटे में चला गया। कंपनी ने इस डिवीजन में मार्जिन पर दबाव की 4 वजहें बताई हैं: कमोडिटी की बढ़ती कीमतें, करेंसी में उतार-चढ़ाव, न्यूनतम मजदूरी में बदलाव, और Sri City के नए प्लांट का खर्च। ये प्लांट अभी रैंप-अप के दौर में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें