Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 274 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 871 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एचडीएफसी एएमसी, एंजेल वन, एमफैसिस, बीएसई, टेक महिंद्रा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप में सन टीवी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, एमएंडएम फाइनेंशियल, के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55500, 55600 और 55800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55000, 54800 और 54500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
CAMS Future : खरीदें - 3973 रुपये, टारगेट - 4170/4200 रुपये, स्टॉपलॉस - 3910 रुपये
Polycab Future : खरीदें - 5374 रुपये, टारगेट - 5500/5550 रुपये, स्टॉपलॉस - 5270 रुपये
Interglobe Aviation Future : खरीदें - 5410 रुपये, टारगेट - 5550/5650 रुपये, स्टॉपलॉस - 5300 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Ambuja Cements
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Ambuja Cements पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ambuja Cements की मई की एक्सपायरी वाली 585 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 29/35 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 17 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)