Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 274 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 871 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एचडीएफसी एएमसी, एंजेल वन, एमफैसिस, बीएसई, टेक महिंद्रा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप में सन टीवी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, एमएंडएम फाइनेंशियल, के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
