Get App

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, दिग्गजों ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कोलगेट, एलएंडटी फाइनेंस, सीमेंस एनर्जी में कराई ट्रेडिंग

Top 4 Intraday Stocks: Dixon Technologies के स्टॉक में मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 15500 के स्ट्राइक वाली कॉल 615 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 499 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 1:08 PM
बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, दिग्गजों ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कोलगेट, एलएंडटी फाइनेंस, सीमेंस एनर्जी में कराई ट्रेडिंग
Siemens Energy पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2939 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार होता हुआ नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में नजर आ रहे हैं। वहीं INDIA VIX में 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने सीमेंस एनर्जी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dixon Technologies

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Dixon Technologies के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 15500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 615 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 499 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Colgate Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Colgate पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Colgate में 2486 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2520/2550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2450 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें