Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 130 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 535 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा, कमिंस इंडिया, ब्रिटानिया, आईआरसीटीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडियामार्ट, एवन्यू सुपरमार्ट्स, पेज इंडस्ट्रीज और युनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि वेदांता, मैक्रोटेक डेवलपर्स, सीजी पावर, ऑयल इंडिया, सेल, आरईसी, डेल्हीवरी, एल्केम लैब, मैक्स हेल्थकेयर के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
