एफएमसीजी सेक्टर से बड़ी उम्मीद नहीं, इस दिवाली एसजेवीएन और टीटागढ़ रेल पर लगाएं दांव : अनिरुद्ध गर्ग

Daily Voice : अनिरुद्ध ने आगे कहा कि आईटी, एफएमसीजी और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टरों में इस समय फार्मास्युटिकल सेक्टर (फार्मा) सबसे अच्छा दिख रहा है। उसके बाद एफएमसीजी और आईटी का नंबर आएगा। गौरतलब है कि एफएमसीजी कंपनियों का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग को पूरा करने वाली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement
Daily Voice : अनिरुद्ध गर्ग ने कहा कि अगर दिवाली 2023 के लिए उन्हें दो पटाखा स्टॉक चुनना हो, तो वे एसजेवीएन और टीटागढ़ रेल वैगन्स पर दांव लगाएंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Daily Voice : इनवेसेट पीएमएस के अनिरुद्ध गर्ग का कहना है कि वह अगले कुछ सालों तक एफएमसीजी सेक्टर को लेकर बुलिश नहीं हैं। उनका मानना है कि मौजूदा बाजार का रुझान ओल्ड इकोनॉमी वाले शेयरों की तरफ ज्यादा है। जब तक कि महंगाई नियंत्रण में रहती है तब तक बाजार का रुझान वैल्यू स्टॉक्स और ऐसे स्टॉक्स की ओर बना रहेगा जिनको बढ़ते पूंजीगत खर्च और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से फायदा होगा। शेयर बाजार का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले गर्ग का कहना है कि इस हफ्ते खत्म होने वाला नतीजों का मौसम रेलवे और इंफ्रा जैसे सेक्टरों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है।

    अनिरुद्ध ने आगे कहा कि आईटी, एफएमसीजी और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टरों में इस समय फार्मास्युटिकल सेक्टर (फार्मा) सबसे अच्छा दिख रहा है। उसके बाद एफएमसीजी और आईटी का नंबर आएगा। गौरतलब है कि एफएमसीजी कंपनियों का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग को पूरा करने वाली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। बुनियादी उपभोग जरूरतों को पूरा करने वाली कंपनियों की तुलना में इनकी ग्रोथ रेट ज्यादा रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि उपभोक्ताओ का रुझान आगे प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ता दिखेगा।

    शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले गर्ग कहते हैं, Q2FY24 आय सीजन, जो इस सप्ताह समाप्त होगा, रेलवे और बुनियादी ढांचे जैसे पूंजीगत व्यय-उन्मुख क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो साल-दर-साल महत्वपूर्ण आय वृद्धि का अनुभव कर रहे हैं।


    अनिरुद्ध गर्ग की दिवाली पिक्स

    इस बातचीत में अनिरुद्ध गर्ग ने कहा कि अगर दिवाली 2023 के लिए उन्हें दो पटाखा स्टॉक चुनना हो, तो वे एसजेवीएन और टीटागढ़ रेल वैगन्स पर दांव लगाएंगे।

    एसजेवीएन (SJVN): यह कंपनी पनबिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन के कारोबार में है। इसका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 1500 मेगावाट की क्षमता वाले नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन ने पिछले वित्तीय वर्ष में 39.52 मिलियन यूनिट का अपना अब तक का अपना हाइएस्ट वन डे प्रोडक्शन हासिल किया था। इसके अलावा, एसजेवीएन ने ग्रान और क्लीन एनर्जी में टेक्नोलॉजी के लिए ओशन सन, नॉर्वे के साथ करार किया है। भारत में बिजली की बढ़ती मांग और बिजली उत्पादन में निवेश में बढ़त के साथ, एसजेवीएन के लिए ग्रोथ की बड़ी संभावना दिख रही है।

    टीटागढ़ रेल वैगन्स (Titagarh Rail Wagons): टीटागढ़ रेल वैगन्स रेलवे सेक्टर में जोरदार ग्रोथ कर रही है। कंपनी भारतीय रेलवे से से मिले वैगन ऑर्डरों को अच्छी तरह से पूरा ककर रही है। सितंबर में कंपनी 759 वैगनों का अब तक का सबसे हाई डिस्पैच किया है। इसके अलावा कंपनी ने वैगन सेगमेंट की जानी मानी कंपनी सिम्को का अधिग्रहण करके भारतीय रेलवे की वैगन टेंडरिंग प्रक्रिया में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इसके अलावा फ्रांसीसी वैगन बनाने वाली कंपनी एएफआर के अधिग्रहण से इसकी डिजाइन क्षमताओं और कारोबारी पैठ का विस्तार हुआ है। एफआईआई और डीआईआई होल्डिंग्स में बढ़ोतरी कंपनी में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

    ये दोनों कंपनियां रेलवे, रक्षा और बिजली सहित भारतीय अर्थव्यवस्था के अहम सेक्टरो से जुड़ी हुई हैं। इनका मजबूत प्रदर्शन इनको दिवाली 2023 के लिए शानदार पिक बनाती है। हालांकि, कोई भी निवेश करने के पहले अच्छी तरह से रिसर्च करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने निवेश लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता के भी ध्यान में रखें।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।