Daily Voice : इनवेसेट पीएमएस के अनिरुद्ध गर्ग का कहना है कि वह अगले कुछ सालों तक एफएमसीजी सेक्टर को लेकर बुलिश नहीं हैं। उनका मानना है कि मौजूदा बाजार का रुझान ओल्ड इकोनॉमी वाले शेयरों की तरफ ज्यादा है। जब तक कि महंगाई नियंत्रण में रहती है तब तक बाजार का रुझान वैल्यू स्टॉक्स और ऐसे स्टॉक्स की ओर बना रहेगा जिनको बढ़ते पूंजीगत खर्च और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से फायदा होगा। शेयर बाजार का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले गर्ग का कहना है कि इस हफ्ते खत्म होने वाला नतीजों का मौसम रेलवे और इंफ्रा जैसे सेक्टरों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है।
