Antala Industries IPO Listing: ₹31680 का घाटा हर लॉट में, 6 दिनों में 12 गुना भरा था आईपीओ

Antala Industries IPO Listing: अंटाला इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल और कमर्शियल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग, लेमिनेटिंग और सप्लाई के काम में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 10:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Antala Industries IPO Listing: अंटाला इंडस्ट्रीज का ₹22.98 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Antala Industries IPO Listing: पैकेजिंग बैग और प्लास्टिक फिल्म रोल बनाने वाली अंटाला इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि छह दिनों में इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 12 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत शेयर ₹66 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹52.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को औऱ झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए।

टूटकर यह ₹50.16 (Antala Industries Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 24% घाटे में हैं। चूंकि लॉट साइज 2000 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹31,680 के घाटे में हैं। इसके शेयरों का अपर सर्किट आज ₹55.44 पर है यानी कि रिकवरी के बावजूद आईपीओ निवेशक आज मुनाफे में नहीं लौट सकते।

Antala Industries IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


अंटाला इंडस्ट्रीज का ₹22.98 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खुला था। छह दिनों तक खुले इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 12.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 66.72 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 49.94 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.22 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 34.82 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.68 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹5.89 करोड़ मशीनरी की खरीदारी, ₹3.42 आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹3.13 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Antala Industries के बारे में

अंटाला इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल और कमर्शियल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग, लेमिनेटिंग और सप्लाई के काम में है। यह बीओपीपी बैग, बीओपीपी प्रिंटिंग रोल, बीओपीपी लेमिनेशन रोल, पीपी वुवन बैग, और पीपी वुवन लेमिनेशन रोल बनाती है। यह अपने प्रोडक्ट को बनाने के ज्यादातर काम खुद ही करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फूड प्रोसेसिंग, खाद, केनिकल, सीमेंट और बीज कंपनियां करती हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 118% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹4.24 करोड़ और टोटल इनकम 94% से अधिक के सीएजीआर से ₹47.53 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 में सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹1.75 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹13.49 करोड़ पड़े थे।

Veritas Finance IPO को SEBI से ग्रीन सिग्नल, रहेंगे ₹900 करोड़ के नए शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।