Antala Industries IPO Listing: पैकेजिंग बैग और प्लास्टिक फिल्म रोल बनाने वाली अंटाला इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि छह दिनों में इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 12 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत शेयर ₹66 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹52.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को औऱ झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए।
