Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24571-24608 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24656-24681/24713 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24441-24384 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24286(10DEMA)-24251 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को 24411 के ऊपर निकलने पर 24519-24578 के दोनों टार्गेट हासिल हुए। FIIs ने IT और निफ्टी में भारी खरीदारी की है। FIIs की कैश/स्टॉक फ्यूचर्स में भी खरीदारी हुई है।
इसमें 24500-24400-24300 के बीच सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। 24500-24600 कॉल राइटर्स का जोन है। इसमें 24286 पर 10 DEMA दिख रहा है। इसमें पहले बेस के ऊपर तक की गिरावट में खरीदारी करें। इंडेक्स में 24571-24608 पर रेजिस्टेंस जोन है। गैप अप के बाद 24529-24505 नया बेस होगा।
इंडेक्स में 24608 दिन के लिए थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। इंडेक्स में 24608 के पार ही 24656-24681-24713 का रास्ता खुल सकता है। बजट से पहले किसी भी वक्त नीचे की ओर स्विंग संभव है। इंडेक्स में लॉन्ग की सोचें, 24300-24286 तक की गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52493-52623 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52831-52979/53093 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52090-51914 (20DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51705-51596/503 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि IT की तेजी के चलते बैंक निफ्टी अभी भी एक रेंज में फंसा है। इसमें 52100-51900 मजबूत बेस और खरीदारी का जोन है। रिस्क लेने वाले ट्रेडर पहले बेस के करीब खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 52831-52979 सप्लाई जोन के रूप में नजर आ रहा है।
रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि शुरू में पहले रेजिस्टेंस के करीब मुनाफा बुक करने की कोशिश करें। अगर इंडेक्स 52523 के ऊपर टिके तो मोमेंटम बढ़ेगा और 52831 संभव है। अगर क्लोजिंग बेसिस पर 51914 का स्तर टूटा तो लॉन्ग सौदों से निकल जाएं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)