Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में फेडरल बैंक, बीपीसीएल, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं युनाइटेड स्पिरिट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, नेस्ले इंडिया, एचपीसीएल और क्रॉम्प्टन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमफैसिस, पिरामल एंटरप्राइजेज, इंडस टावर्स, एसबीआई लाइफ और पीआई इंडस्ट्रीज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अशोक लीलैंड, सिंजीन, भारत फोर्ज, इंडियन होटल्स और डालमिया भारत के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bharat Forge Future : खरीदें - 1684 रुपये, टारगेट - 1750 रुपये, स्टॉपलॉस - 1640 रुपये
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1487 रुपये, टारगेट - 1550 रुपये, स्टॉपलॉस - 1480 रुपये
Tata Power Future : खरीदें - 442 रुपये, टारगेट - 460 रुपये, स्टॉपलॉस - 430 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Apollo Hospitals पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Apollo Hospitals की अगस्त की एक्सपायरी वाली 6600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 218 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 280 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 165 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)