Get App

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Apollo Hospitals का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 2:36 PM
Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Apollo Hospitals का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Apollo Hospitals पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 6600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में फेडरल बैंक, बीपीसीएल, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं युनाइटेड स्पिरिट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, नेस्ले इंडिया, एचपीसीएल और क्रॉम्प्टन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमफैसिस, पिरामल एंटरप्राइजेज, इंडस टावर्स, एसबीआई लाइफ और पीआई इंडस्ट्रीज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अशोक लीलैंड, सिंजीन, भारत फोर्ज, इंडियन होटल्स और डालमिया भारत के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें