Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में बिड़ला सॉफ्ट, एमएंडएम, अशोक लीलैंड, नवीन फ्लोरीन और वोडाफोन के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एसीसी, इंडियामार्ट, अंबुजा सीमेंट और गुजरात गैस के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा महानगर गैस, बीईएल, पावर ग्रिड, आईजीएल और अदाणी पोर्ट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एस्ट्रल, कमिंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सन फार्मा के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51800, 51900 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Britannia Future : खरीदें - 5791 रुपये, टारगेट - 5975 रुपये, स्टॉपलॉस - 5760 रुपये
Indus Towers Future : खरीदें - 427 रुपये, टारगेट - 450/455 रुपये, स्टॉपलॉस - 415 रुपये
Dr Reddy's Future : खरीदें - 6831 रुपये, टारगेट - 7050 रुपये, स्टॉपलॉस - 6800 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Apollo Hospitals पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Apollo Hospitals की अगस्त की एक्सपायरी वाली 6700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 212 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 265 से 290 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 150 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)