Apollo Hospitals शेयर 3% से ज्यादा भागा, जेफरीज को है स्टॉक में 26% अपसाइड की उम्मीद

जेफरीज ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी की दिसंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। EBITDA अनुमान से बेहतर है लेकिन ज्यादा टैक्स की वजह से मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा है। जेफरीज ने कारोबारी साल 2024 के लिए EBITDA का अनुमान 7% तक और कारोबारी साल 2025 के लिए 8% तक बढ़ाया है

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 12:28 PM
जेफरीज के अलावा कम से कम दो अन्य ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और प्रभुदास लीलाधर ने भी इस हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर खरीदारी की राय दी है।

Apollo Hospitals  Share Price- ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के Apollo Hospitals Enterprise पर बुलिश है जिसके बाद 16 फरवरी के कारोबार में Apollo Hospitals Enterprise के शेयर इंट्राडे में करीब 3 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आया। 11.57 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 139.15 रुपये यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 4,627.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक के टारगेट प्राइस में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करते हुए Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 5,375 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके 15 फरवरी के क्लोजिंग प्राइस से 26 फीसदी की अपसाइड दिखा रहा है।

जेफरीज ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी की दिसंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। EBITDA अनुमान से बेहतर है लेकिन ज्यादा टैक्स की वजह से मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा है। जेफरीज ने कारोबारी साल 2024 के लिए EBITDA का अनुमान 7% तक और कारोबारी साल 2025 के लिए 8% तक बढ़ाया है।


जेफरीज ने अपने रिपोर्ट में आगे कहा है कि मैनेजमेंट ने कहा कि तिमाही निवेश ऊपरी स्तर पर जा चुका है और अब यहां से इसमें गिरावट की उम्मीद है। मैनेजमेंट ने यह भी अनुमान जताया है कि कारोबारी साल 2024 की चौथी तिमाही तक HealthCo ब्रेक इवेन स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं FY24 की चौथी तिमाही से ऊंचे हॉस्पिटल ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद जताई है। जिसके चलते इस स्टॉक को जेफरीज ने Buy रेटिंग दी है।

बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार 33.3 फीसदी घटकर 162.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं इसका वेन्यू समान अवधि में 17.2 फीसदी बढ़कर 4,263.6 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA Margin 11.9% पर रहा है।

जेफरीज के अलावा कम से कम दो अन्य ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और प्रभुदास लीलाधर ने भी इस हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर खरीदारी की राय दी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।