सेंसेक्स करीब 130 अंक और निफ्टी लगभग 38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में डिवीज लैब, टीसीएस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एमएंडएम, एलएंडटी के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में बायोकॉन, बलरामपुर चीनी, एसबीआई कार्ड, सिटी यूनियन बैंक के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स के रूप में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, आरबीएल बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Interglobe Aviation Future : खरीदें - 2632 रुपये, टारगेट - 2670 रुपये, स्टॉपलॉस - 2600 रुपये
Persistent Systems Future : खरीदें - 6434 रुपये, टारगेट - 6520 रुपये, स्टॉपलॉस - 6360 रुपये
HCL Tech Future : खरीदें - 1319 रुपये, टारगेट - 1340/1370 रुपये, स्टॉपलॉस - 1300 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Tyres
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Apollo Tyres पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Apollo Tyres की नवंबर की एक्सपायरी वाली 425 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 9/12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)