Get App

Apollo Tyres का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

निफ्टी में 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 2:35 PM
Apollo Tyres का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Apollo Tyres पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 425 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स करीब 130 अंक और निफ्टी लगभग 38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में डिवीज लैब, टीसीएस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एमएंडएम, एलएंडटी के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में बायोकॉन, बलरामपुर चीनी, एसबीआई कार्ड, सिटी यूनियन बैंक के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स के रूप में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, आरबीएल बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें