Apollo Tyres Share Price: दिग्गज टायर कंपनी अपोलो टायर्स के शेयर फरवरी में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे और इस हाई से फिलहाल यह 4 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। इसके अलावा कंपनी के लिए मार्च तिमाही भी कुछ खास नहीं रही और इसका मुनाफा गिर गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसके शेयर न सिर्फ फरवरी के रिकॉर्ड हाई लेवल को फिर छू सकते हैं बल्कि इसे क्रॉस करके नई ऊंचाई बना सकते हैं। आज की बात करें तो BSE पर यह 1.85 फीसदी की गिरावट के साथ 535.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
