April WPI Data : अप्रैल, 2025 में भारत की थोक महंगाई (WPI) मार्च 2025 के 2.05 फीसदी से घटकर 0.85 फीसदी पर आ गई है। अप्रैल में देश की थोक महंगाई 13 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। अप्रैल कोर WPI महीने दर महीने आधार पर बिना बदलाव 1.5 फीसदी पर रही है। अप्रैल में थोक महंगाई के 1.76 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। अप्रैल 2025 में अनाज की महंगाई मार्च के 5.49 फीसदी से घटकर 3.81 फीसदी पर रही है। वहीं, सब्जियों की महंगाई महीने दर महीने आधार पर -15.88 फीसदी से घटकर -18.26 फीसदी पर रही है।
