Get App

Buzzing stock : कैस्ट्रॉल के लिए बोली लगा सकती है Aramco, फुल रफ्तार में कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर

Castrol share price : CASTROL का सबसे बड़ा प्रोमोटर ब्रिटिश पेट्रोलियम है। कंपनी में इसके शेयर रिस्ट्रक्चरिंग के दौर में हैं। बीपी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। CASTROL का लुब्रिकेंट्स कारोबार काफी आकर्षक है। Aramco, कैस्ट्रॉल इंडिया में कुछ हिस्से या एक बड़े हिस्से के लिए बोली लगा सकती है

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
Aramco, कैस्ट्रॉल इंडिया में कुछ हिस्से या एक बड़े हिस्से के लिए बोली लगा सकती है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है।

CASTROL आज बाजार का हीरो बना हुआ है। इस शेयर में आज 11 फीसदी की तेजी है। क्या है इस तेजी का कारण? इस पर नजर डालें तो ऐसी खबरें हैं कि Aramco कैस्ट्रॉल इंडिया के लिए बोली लगा सकती है। ब्लूमबर्ग के हवाले से ये खबर आई है कि Aramco, कैस्ट्रॉल इंडिया में कुछ हिस्से या पूरी कंपनी के लिए बोली लगा सकती है। BP के कैस्ट्रॉल लुब्रिकेंट्स एसेट्स के लिए भी बोली संभव है। Aramco सऊदी अरब की कंपनी है । Aramco अपनी सब्सिडियरी कंपनी Valvoline लुब्रिकेंट्स के साथ CASTROL का मर्जर कर सकती है। बता दें कि 2023 में Aramco ने Valvoline लुब्रिकेंट्स को खरीदा था

CASTROL का सबसे बड़ा प्रोमोटर ब्रिटिश पेट्रोलियम है। कंपनी में इसके शेयर रिस्ट्रक्चरिंग के दौर में हैं। बीपी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। CASTROL का लुब्रिकेंट्स कारोबार काफी आकर्षक है। Aramco, कैस्ट्रॉल इंडिया में कुछ हिस्से या एक बड़े हिस्से के लिए बोली लगा सकती है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है। लेकिन अगर Aramco जैसी बड़ी कंपनी कैस्ट्रॉल इंडिया को खऱीद लेती है तो एक बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग हो सकती है। इसी के चलते आज CASTROL में बड़ी तेजी देखने को मिली है।

Stock picks: मार्च में बेस बनाने के बाद बाजार अप्रैल में पकड़ेगा तेजी, 6 महीनों की बीमारी 6 घंटों में नहीं होगी ठीक


CASTROL की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 1.50 बजे के आसपास 24.39 रुपए यानी 10.97 फीसदी की बढ़त के साथ 246 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 251.95 रुपए और दिन का लो 228.33 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 284.40 रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 12.68 फीसदी और 1 महीने में 17.20 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 10.74 फीसदी और इस साल अब तक 24.78 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 17.20 फीसदी और तीन साल में 127 फीसदी भागा है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 06, 2025 2:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।