अशोक लैलेंड का प्रदर्शन चौथी तिमाही में अच्छा रहा है। मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट के प्रदर्शन में इम्प्रूवमेंट दिख रहा है। इस सेगमेंट में वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 4 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 34 फीसदी बढ़ा है। इसमें सरकार को ज्यादा कैपिटल एक्सपेंडिचर का हाथ है। हालांकि, कंपनी के लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (एलसीवी) सेगमेंट का वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 2 फीसदी घटा है। लेकिन, एक्सपोर्ट्स का वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 54 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है।
