Get App

अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें

JSW Steel पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए JSW Steel के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1025 से 1035 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 996 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 980 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 08, 2024 पर 11:42 PM
अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें
Indus Towers पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने STBT कॉल देते हुए कहा कि इसमें 315 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजार में दबाव रहा। निफ्टी बैंक गिरावट के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी रही। हालांकि IT, FMCG शेयरों में कुछ खरीदारी रही। निफ्टी बैंक में इस हफ्ते 0.19 परसेंट की गिरावट आई। मिडकैप करीब 0.20 परसेंट गिरा। वहीं शेयरों की बात करें तो इस हफ्ते श्रीराम फाइनेंस में 4.6 परसेंट, टाटा मोटर्स में 4.31 परसेंट और एसबीआई लाइफ में 3.95 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगल हफ्ते इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Ashok Leyland

प्रकाश गाबा ने बीटीएसटी कॉल देते हुए अशोक लीलैंड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 222 रुपये के स्तर खरीदारी करें। इसमें 235 से 240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 217 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - JSW Steel

कविता जैन ने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 996 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1025 से 1035 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 980 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें