बाजार तेज उतार-चढ़ाव के बीच दायरे में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी ऊपर से दबाव बन रहा है। हालांकि सरकारी बैंकों में एक्शन दिख रहा है। 2 दिनों में PSU बैंक इंडेक्स करीब 5 परसेंट चढ़ा। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर में तेजी नजर आई। मेटल, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन रेल शेयर जोश में नजर आ रहे हैं। IRCTC, टीटागढ़ वैगन्स, RVNL में 3 से 7 परसेंट का उछाल नजर आया है। आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17800, 17700 और 17600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42900, 43000 और 43200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42700, 42600 और 42500 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने बैंक निफ्टी पर राय देते हुए इसमें खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में 27 अप्रैल की एक्सपायरी वाली 43000 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी कर सकते हैं। इसमें एक्सपायरी तक अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Berger Paints Future : बेचें - 590 रुपये, टारगेट - 560 रुपये, स्टॉपलॉस - 600 रुपये
Power Grid Future : खरीदें - 233 रुपये, टारगेट - 242/245 रुपये, स्टॉपलॉस - 228 रुपये
ITC Future : खरीदें - 411 रुपये, टारगेट - 427 रुपये, स्टॉपलॉस - 400 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Ashok Leyland
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Ashok Leyland पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland की मई की एक्सपायरी वाली 145 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 2.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)